प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिल्डी से PM किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 24वीं किस्त जारी कर दी।
24वीं किस्त की मुख्य बातें
- कुल राशि: ₹18,690 करोड़ से अधिक, सीधे DBT से किसानों के बैंक खातों में।
- लाभार्थी: देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवार; प्रत्येक को ₹2,000 की किस्त।
- गुजरात में 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को ₹1,051 करोड़ से अधिक मिले।
- योजना के तहत किसान परिवारों को हर वर्ष ₹6,000 की सहायता तीन किस्तों में मिलती है।
- पहली 23 किस्तों में अब तक 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को ₹4.47 लाख करोड़ से अधिक दिए जा चुके हैं।
बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं
- भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (BBBRC), भिल्डी — 127 एकड़ में फैला देश का पहला कंक्रेज गाय नस्ल केंद्र, लागत लगभग ₹328.77 करोड़। इससे नस्ल सुधार की गति 10-20 गुना तेज होने की उम्मीद है।
- बनास डेयरी के थराद और राधनपुर में दो बायो-CNG संयंत्रों की आधारशिला।
- अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A (एयरपोर्ट) और फेज-2B (GIFT City) विस्तार की आधारशिला।
- अहमदाबाद-मेहसाणा मार्ग (SH-41) को 8 लेन करने का कार्य, लागत लगभग ₹2,600 करोड़।
- 4,030 बच्चों के अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला और 361 तैयार केंद्रों का उद्घाटन।
- दो नई ट्रेन सेवाओं — अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती MEMU — को हरी झंडी।
परीक्षा के लिए मुख्य तथ्य
- PM-KISAN की 24वीं किस्त: 30 अक्टूबर 2026, बनासकांठा (गुजरात) से जारी।
- राशि ₹18,690 करोड़+, लाभार्थी 9.34 करोड़+ किसान परिवार।
- देश का पहला कंक्रेज नस्ल केंद्र BBBRC भिल्डी में — 127 एकड़।
स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की विज्ञप्ति, 30 अक्टूबर 2026। कार्यक्रम 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित हुआ।

0 Comments