Miss Universe 2023

शेन्निस पलासियोस बनीं मिस यूनिवर्स

  • निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) मिस यूनिवर्स 2023 चुनी गई है।
  • प्रतियोगिता का आयोजन: 19 नवंबर, 2023 को अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर में।
  • पलासियोस पहली बार निकारगुआ से Miss Universe बनी है।
  • भारत की प्रतिनिधि: श्वेता शारदा (चंडीगढ़)
  • पहली रनर-अप: एंटोनिया पोर्सिल्ड (थाईलैंड)
  • दूसरी रनर-अप: मोरया विल्सन (ऑस्ट्रेलिया)

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश: फातिमा बीवी

  • सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल जस्टिस फातिमा बीवी का 23 नवंबर, 2023 को निधन हो गया।
  • फातिमा बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश के साथ एशिया में भी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश थीं।

कॅरियर
  • फातिमा बीवी कानून की डिग्री हासिल करने वाली केरल की पहली महिला थीं।
  • उन्होंने 1950 में केरल की निचली अदालत से कॅरियर शुरू किया।
  • जिला-सत्र न्यायाधीश के बाद 1983 में वह केरल हाईकोर्ट की न्यायाधीश बनीं।
  • उन्हें 1986 में सेवानिवृत्ति के बाद 1989 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।
  • वह इस पद से 1992 में सेवानिवृत्त हुईं।
  • उन्हें 1997 में तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया।

Post a Comment

0 Comments