वर्ष 2022 का डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन राष्ट्रीय पुरस्कार


राजस्थान के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय को मिला वर्ष 2022 का डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन राष्ट्रीय पुरस्कार 

  • भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) एवं टाटा कम्युनिकेशन सेंटर फॉर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन Tata Communication Center for Digital Transformation द्वारा नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राजस्थान के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय को वर्ष 2022 के डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

 इस उपलब्धि के लिए मिला पुरस्कार

  • राजस्थान को यह पुरस्कार राज्य को पहचान वेब एवं एंड्रॉइड ऐप के माध्यम से जन्म, मृत्यु, विवाह एवं एमसीसीडी रजिस्ट्रेशन में आशातीत प्रगति के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार के लिए 400 से अधिक अधिक नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे। इनमें से राजस्थान सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के पहचान एंड्रॉइड वेब एप्लीकेशन को डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।

Post a Comment

0 Comments