राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना कब लॉन्च की?

 


मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना

सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों के जीवन रक्षा के लिए घायल व्यक्ति को न्यूनतम समय में चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आमजन को प्रेरित/प्रोत्साहित करने के लिए ‘जीवन रक्षक योजना’ का गठन कर गंभीर घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने वाले भले व्यक्ति को 5 हजार रुपये एवं प्रशति पत्र दिये जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 6 सितंबर, 2022 को मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना लॉन्च की। चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का ट्रायल रन 22 जून, 2022 से शुरू किया गया। जिसके अंतर्गत 6 सितंबर तक 1.23 करोड़ रुपये के उपचार से 700 मरीजों को लाभान्वित किया गया।

योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में देश के किसी भी राज्य का निवासी घायल व्यक्ति बिना किसी एफआईआर अथवा औपचारिकता के मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़े प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों में 72 घंटे तक निःशुल्क उपचार का लाभ प्राप्त कर सकता है। इसके लिए चिरंजीवी योजना का पात्र होना आवश्यक नहीं है।

72 घंटे के उपरांत गैर चिरंजीवी लाभार्थी मरीज को राजकीय अस्पताल में रैफर किया जाएगा अथवा मरीज स्वेच्छा से निजी अस्पताल में अपने खर्च पर उपचार प्राप्त कर सकता है।  

Post a Comment

0 Comments