स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम के लिए राजस्थान को किया इकॉनोमिक टाइम्स ने सम्मानित

 

स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम के लिए राजस्थान को किया इकॉनोमिक टाइम्स ने सम्मानित


  • 25 अगस्त, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित तीसरे इकॉनोमिक टाइम्स डिजिटेक कॉन्क्लेव-2022 में राजस्थान को इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने पुरस्कार ग्रहण किया।

क्या है इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम

  • राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके तहत ही जल जीवन मिशन में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित जयपुर जिले के 15 गांवों में नलों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित स्मार्ट वाटर सप्लाई मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए है। इस सिस्टम में पेयजल आपूर्ति की लाइन की शुरुआत, पाइप लाइन के ब्रांच नोड एवं टेल नोड पर सेंसर्स लगाए गए हैं।
  • इन सेंसर्स को इंटरनेट से जोड़ा गया है। इंटरनेट के माध्यम से सेंसर्स द्वारा एकत्र डेटा का आदान-प्रदान एवं मॉनिटरिंग की जाती है। सेंसर्स के माध्यम से यह भी जानकारी मिलती है कि टंकी का पानी शुद्ध है एवं उसमें किसी तरह का कंटेमिनेशन नहीं है। साथ ही टेल एंड के उपभोक्ता को जो पानी मिल रहा है उसका प्रेशर कितना है, फ्लो कैसा है, पीएच वैल्यू, टीडीएस, क्लोरीन एवं फ्लोराइड कितनी मात्रा में है इसका डेटा भी सेंसर्स से प्राप्त होता है।
राजस्थान के दो किलों को मिला बेस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया सिल्वर आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड

  • 25 अगस्त,2022 को राजस्थान के कुम्भलगढ़ और चित्तौड़गढ़ किलों को बेस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया सिल्वर आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड,2022 प्रदान किया गया है।

अध्यक्ष मनोनीत


राजस्थान साहित्य अकादमी  

  • कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग ने आदेश जारी कर श्री दुलाराम सहारण को राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर को अग्रिम आदेशों तक अध्यक्ष मनोनीत किया है।


राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी

  • राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी, जयपुर का अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण शर्मा (भरतपुर) को मनोनीत किया है। 
 

U20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जीते भारतीय पहलवानों ने 16 पदक


  • अगस्त माह में नैरोबी में संपन्न हुई अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों ने 16 पदक जीते हैं। इस बार महिला और पुरुष पहलवानों ने फ्री स्टाइल कुश्ती में 7-7 पदक जीते। वहीं ग्रीको रोमन में 2 पदक जीते। अंडर 20 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय पहलवानों का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
  • महिला रेसलर अंतिम पंघल से पहले छह भारतीय पहलवानों ने अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन 17 वर्षीय भारतीय ने टूर्नामेंट के 45वें संस्करण में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Post a Comment

0 Comments