फैन ने लिखा लेटर, तो सचिन ने दिया ऐसा जवाब, बातें हुईं वायरल

फैन ने लिखा लेटर, तो सचिन ने दिया ऐसा जवाब, बातें हुईं वायरल

मुंबई। सचिन तेंडुलकर ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन फैन्स का उनके प्रति दीवानापन जरा भी कम नहीं हुआ है। सचिन के ऐसे ही एक फैन ने उन्हें चिट्ठी लिखी। 'क्रिकेट के भगवान' ने इसका दिलचस्प जवाब दिया। साथ ही चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसे खूब देखा जा रहा है। अब तक इस पोस्ट को 1,58,844 लाइक्स मिल चुके हैं।

अमेरिका में रहने वाले करण गांधी ने सचिन को हाथ से लिखी एक चिट्ठी भेजी। उन्होंने लिखा कि किस तरह वे सचिन की बल्लेबाजी देखते हुए बड़े हुए। किस तरह उन्होंने डे-नाइट वनडे मैचों में सचिन की बल्लेबाजी देखने के लिए अपनी ट्यूशन क्लासेस बंक की।

इसके साथ ही करण ने यह मांग भी रखी कि सचिन इस लेटर पर साइन करके उन्हें वापस लौटाए। सचिन ने चिट्ठी अपने इंस्टाग्राम पर जारी की और जवाब लिखा कि जब तुम वनडे मैचेस देखने के लिए अपनी ट्यूशन क्लासेस छोड़ते होंगे तब तुम्हारी क्लास टीचर जरूर नाराज हुई होंगी।

मालूम हो, सचिन सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। बीते दिनों उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने फैन्स को हेलमेट पहनने की सलाह दी थी। सचिन ने सड़क पर कार रोककर सेल्फी खींच रहे युवाओं से कहा था कि आपकी जिंदगी बहुत कीमती है। इसलिए हेमलेट डालकर सफर करें।

Post a Comment

0 Comments